Wed. Apr 24th, 2024

DRDO का Full Form क्या है, डीआरडीओ में नौकरी कैसे मिलती है?

DRDO का नाम आप आए दिन अखबारों में पढ़ते होंगे. या आपने फिल्मों में DRDO के बारे में देखा होगा. DRDO देश का एक प्रमुख संस्थान है. लेकिन कई लोग ये नहीं जानते हैं की DRDO क्या होता है? (What is DRDO?) DRDO क्या काम करता है? (DRDO works in India?) DRDO में नौकरी कैसे मिलती है? (How to get job in DRDO?) वैसे अगर आप DRDO में नौकरी करना चाहते हैं और DRDO के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख में आपको DRDO से संबन्धित कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे.

DRDO का पूरा नाम क्या है? (What is DRDO Full Form?)

DRDO का Full Form “Defence Research and Development Organization” है. इसे हिन्दी में “रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन” भी कहते हैं.

DRDO क्या है? (What is DRDO?)

DRDO भारत सरकार का एक संस्थान है. जिसे साल 1958 (DRDO Establishment) में भारतीय सेना के पहले से चल रहे “तकनीकी विकास प्रतिष्ठान” और “रक्षा विज्ञान संगठन” को मिलाकर बनाया गया था. उस समय DRDO 10 प्रयोगशालाओं वाला एक छोटा संस्थान था लेकिन आज DRDO का 50 से भी अधिक प्रयोगशालाओं का नेटवर्क है. वर्तमान में डीआरडीओ के साथ 30 हजार लोग काम कर रहे हैं उनमें से 5000 वैज्ञानिक हैं. DRDO भारत के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आती है इसलिए इसका सारा उत्तरदायित्व भारत के रक्षा मंत्री का होता है.

DRDO क्या काम करता है? (Works of DRDO?)

DRDO कैसे बना इस बारे में तो आप जान गए. चलिये जानते हैं कि DRDO क्या काम करता है? दरअसल DRDO का काम देश की सेना के लिए रक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान करना है. मतलब देश की सुरक्षा के लिए भारत की सेना को जिन हथियारों की जरूरत है उन पर रिसर्च करना, उन्हें एडवांस बनाना ये सब डीआरडीओ का काम है.

DRDO अभी तक मिसाइल, हल्के लड़ाकू विमान, रडार, इलेक्ट्रोनिक युद्ध प्रणाली में विकास कर चुका है. आज आप भारत में जो नई-नई मिसाइल देखते हैं वो सब DRDO के द्वारा ही बनाई जाती है. डीआरडीओ का लक्ष्य है देश की रक्षा सेवाओं के लिए अत्याधुनिक हथियार तैयार करना, सैनिकों की बेहतरी के लिए रक्षा सेवाओं को तकनीकी समाधान प्रदान करना.

डीआरडीओ हमारे देश का एक ऐसा संस्थान है जो देश की सेना के लिए नए-नए हथियार बनाती है. इन हथियारो में मिसाइल, लड़ाकू विमान व अन्य हथियार शामिल हैं.

DRDO के फ़ैक्ट (Important facts of DRDO)

DRDO के कई फ़ैक्ट हैं जिन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है.

Q. DRDO की स्थापना कब हुई? (When DRDO was established?)
A. साल 1958 में.

Q. DRDO का मुख्यालय कहा है? (Where is DRDO headquarter?)
A. DRDO भवन, नई दिल्ली

Q. DRDO में कितने लोग काम करते हैं? (Total Employees of DRDO?)
A. DRDO में कुल 30 हजार लोग वर्तमान में काम करते हैं जिनमें से 5000 वैज्ञानिक हैं.

Q. DRDO का उद्देश्य (Motto) क्या है? (Motto of DRDO?)(
A. बलस्य मूलं विज्ञानम

Q. DRDO किस मंत्रालय के अंतर्गत है? (DRDO works in which ministry?)
A. DRDO रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है.

DRDO में नौकरी कैसे मिलती है? (How to get job in DRDO?)

DRDO में हर साल कई तरह की नौकरियाँ निकलती है. जिसमें साइंटिस्ट, टेकनीशियन, मैनेजमेंट आदि की पोस्ट होती है. अगर आप डीआरडीओ में नौकरी करना चाहते हैं तो इसके लिए इनकी भर्ती निकालने पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आप DRDO की वेबसाइट पर जाकर Career (https://www.drdo.gov.in/hi/careers) सेक्शन में अप्लाई कर सकते हैं. यहाँ पर सीधी भर्ती और परतियोगी परीक्षा दोनों के माध्यम से भर्ती होती है. आपका अनुभवी होना जरूरी है या नहीं ये आपकी पोस्ट पर निर्भर करेगा. इसलिए डीआरडीओ में जब भी वेकेंसी आए उसके नोटिफ़िकेशन को अच्छी तरह पढ़ें और फिर उसे ऑनलाइन फिल कर दें.

यह भी पढ़ें :

SEBI क्या काम करती है, SEBI में नौकरी कैसे मिलती है?

RRB JE 2021: रेल्वे में इंजीनियर कैसे बनें, जानिए प्रोसेस?

Product Designing क्या होता है, Product Designer कैसे बनें?

By रवि नामदेव

युवा पत्रकार और लेखक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *