Thu. Mar 28th, 2024

Padma Shri Award 2022: क्या होते हैं पद्मश्री पुरस्कार, जानिए क्या मिलती है सुविधाएं?

padma shri award 2022

हर साल 26 जनवरी के मौके पर पद्म श्री पुरस्कारों (Padma Shri Award 2022) की घोषणा होती है. किन-किन लोगों को पद्म श्री पुरस्कार मिलना है इसकी घोषणा 26 जनवरी को या उससे पहले ही हो जाती है. इस वर्ष साल 2022 में 128 हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा. पद्म श्री पुरस्कार देश के नागरिकों को उनके अच्छे कार्यों के लिए दिया जाता है. ऐसे में उन्हें इसके साथ क्या सुविधा दी जाती है ये सवाल आपके मन में उठ रहा होगा.

पद्मश्री पुरस्कार क्या है? (What is Padma Shri Award?) 

पद्मश्री पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार में से एक है. देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ है. इसके बाद ‘पद्मश्री पुरस्कार’ (Padma Shri in Hindi) का नंबर आता है. ये पुरस्कार देश के उन नागरिकों को दिया जाता है जिनहोंने अपने क्षेत्रों में असाधारण कार्य किया है. पद्मश्री पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1954 से हुई थी. इस वर्ष पहला पद्म श्री पुरस्कार आशुतोष पाण्डेय जनऊपुर को औषधि के क्षेत्र में दिया गया था. इनके साथ ही कुछ और लोगों को भी इस अवार्ड से नवाजा गया था.

पद्मश्री पुरस्कार कितने तरह के होते हैं? (Types of Padma Shri Award) 

पद्मश्री पुरस्कार को तीन श्रेणी में विभाजित किया गया है.

1) पद्म विभूषण (What is Padma Vibhushan?) 

यह भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. यह नागरिकों को असाधारण विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. साल 2022 में ये पद्म विभूषण 4 लोगों को दिया जाएगा. इनमें प्रभा आत्रे, श्री राधेश्याम खेमका, जनरल विपिन रावत, श्री कल्याण सिंह शामिल हैं.

2) पद्म भूषण (What is Padma Bhushan?) 

यह भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. यह नागरिकों को उच्च विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. साल 2022 में पद्म भूषण कुल 17 लोगों को दिया गया है. इसकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं.

3) पद्म श्री (What is Padma Shri?) 

पद्म श्री भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है. ये नागरिकों को विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है. साल 2022 में 107 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया जाएगा.

पद्मश्री अवार्ड 2022 की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें.

पद्मश्री पुरस्कार किन क्षेत्रों में दिया जाता है? (Padma Shri Award Category) 

पद्मश्री पुरस्कार कुछ खास क्षेत्रों में दिया जाता है. जैसे कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, चिकित्सा, व्यापार एवं उद्योग, सिविल सेवा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्र. इन क्षेत्रों में जो लोग देश का नाम रोशन करते हैं उन्हें पद्म अवार्ड से नवाजा जाता है.

पद्मश्री पुरस्कार किसे दिया जाता है? (Eligibility for Padma Shri Award) 

पद्म श्री पुरस्कार देश के नागरिकों को ही दिया जाता है. ये उनके किसी विशिष्ट क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है. पद्म पुरस्कार कभी भी किसी सरकारी कर्मचारी को नहीं दिया जाता और न ही किसी एनआरआई या दूसरे देश के व्यक्ति को दिया जाता है. पद्मश्री पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिया जाता लेकिन कुछ मामलों में इसमें छूट दी जाती है.

पद्मश्री पुरस्कार में क्या सुविधा मिलती है? (Facility in Padma Shri Award) 

पद्मश्री पुरस्कार नागरिकों के लिए सर्वोच्च सम्मान है. इसमें आपको राष्ट्रपति भवन जाने का मौका मिलता है. वहां राष्ट्रपति देश के नागरिकों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित करते हैं. इसमें उन्हें राष्ट्रपति का साइन किया हुआ सर्टिफिकेट और पद्म अवार्ड मिलता है जो एक पदक की तरह होता है.

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं. अभी तक 3000 से भी ज्यादा नागरिकों को पद्म पुरस्कार दिये जा चुके हैं. पद्म पुरस्कार से नवाजे जाने वाले नागरिक का पूरे देश में सम्मान होता है. उन्हें हर कोई सम्मान की दृष्टि से देखता है.

यह भी पढ़ें :

विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है भारतीय संविधान, जानिए कैसे हुआ था निर्माण?

Republic day 2022: जानिए क्या है Beating Retreat Ceremony?

Republic Day : 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है गणतन्त्र दिवस?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *