Tag: car insurance

  • Car Insurance:  कार इंश्योरेंस के पैसों के लिए कैसे करें क्लेम? जानें अप्लाई करने का आसान तरीका

    Car Insurance: कार इंश्योरेंस के पैसों के लिए कैसे करें क्लेम? जानें अप्लाई करने का आसान तरीका

    Car Insurance: आज के समय में हर कोई कार का इंश्योरेंस करा रहा है, ताकि किसी हादसे या फिर चोरी होने पर उसकी भरपाई हो सके. ऐसे मामलों में बीमा कंपनी की ओर से इंश्योरेंस की राशि उपलब्ध कराई जाती है, जिसमें कार की रिपयेरिंग आदि की जा सकती है. ऐसे में कार का इंश्योरेंस कराते वक्त बीमा क्लेम करने की प्रक्रिया भी तय हो जाती है. तो इस लेख के माध्यम से आपको कार इंश्योरेंस को लेकर सब जानकारी दी जाएगी. आइए जानें….

    कार का इंश्योरेंस का बीमा का क्लेम दो तरीकों से किया जा सकता है, जिसमें कैशलेस और कार रिंबर्समेंट प्रक्रिया.

    कैशलेस क्लेम

    इस प्रक्रिया में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बीमा कंपनी की ओर से रिपेयरिंग और पेमेंट किया जाता है.

    कार रिंबर्समेंट प्रक्रिया

    ये प्रक्रिया जिसमें कार का मालिक अपने स्तर से रिपेयर कराता है और पेमेंट करता है. इसके बाद कार की रिपेयर पर हुए खर्च का बिल बीमा कंपनी को दिया जाता है, जिसके बाद बीमा कंपनी रिपेयर पर हुए खर्च हुए पैसों को बीमा कंपनी कार मालिक दे देती है.

    कार इंश्योरेंस रिंबर्समेंट क्लेम कैसे करते हैं?

    • सबसे पहले गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होते ही बीमा कंपनी को सूचित करें.
    • इसके लिए आप कंपनी की मेल आईडी या टोल-फ्री नंबर के माध्यम से सूचित कर सकते हैं और अपना क्लेम रजिस्टर करवा सकते हैं.
    • क्लेम रजिस्टर कराने पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाएगा. इस नंबर को सेव कर लें क्योंकि क्लेम संबंधी सारी कार्रवाई में आपको इसकी जरूरत पड़ सकती है.
    • इसके बाद क्षतिग्रस्त कार को गराज में ले जाएं और रिपेयर कराएं.
    • कार की रिपेयर पर सारा खर्च आपने करना है.
    • इसके बाद कार पर खर्च हुए पैसों के सभी बिलों को इकट्ठा कर लें.
    • फिर बीमा कंपनी में निर्धारित क्लेम की प्रक्रिया पूरी करें और आवश्यक दस्तावेज जमा करें.
    • इसके बाद बीमा कंपनी की ओर से नियुक्त सर्वेयर की ओर से आपके क्लेम की जांच की जाएगी.
    • उसकी रिपोर्ट के आधार पर बीमा कंपनी की ओर से आपको पॉलिसी के अनुसार रिपेयर में खर्च की गई राशि दी जाएगी.

    कार इंश्योरेंस क्लेम करने के लिए जरूरी दस्तावेज

    • इंश्योरेंस लेने वाले व्यक्ति की ओर से भरा गया क्लेम का फॉर्म
    • बीमित कार के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की कॉपी
    • ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी
    • बीमा पॉलिसी की मूल कॉपी
    • कार चोरी होने या एक्सिडेंट के मामले में हुई एफआईआर की कॉपी
    • बीमा लेने वाले व्यक्ति के पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आपसी की फोटो कॉपीज
  • Car insurance policy: क्यों ऑनलाइन कार बीमा है फायदे का सौदा

    Car insurance policy: क्यों ऑनलाइन कार बीमा है फायदे का सौदा

    वाहन खरीदते समय लोग जितने एक्साइटेड होते हैं, वाहन का बीमा कराते समय उतने ही हतोत्साहित हो जाते हैं. अक्सर जो लोग बीमा पॉलिसी खरीदते भी हैं, वो उनकी जरूरतों के मुताबिक नहीं होती. कई बार आप जानकारी के आभाव में कोई भी बीमा पॉलिसी खरीद लेते हैं. जबकि बीमा पॉलिसी खरीदते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है. इसलिए बीमा पॉलिसी जब भी लें सोच-समझकर और अपनी जरूरत के हिसाब से लें. 

    बीमा विकल्पों पर दें ध्यान (Pay attention to insurance options)

    बीमा एक्सपर्ट का कहना है कि बीमा क्षेत्र में काफी बदलाव आए हैं. ग्राहक अपनी जरूरतों के मुताबिक बीमा पॉलिसी खरीदते हैं और यह ठीक भी है. वहीं कार के लिए बीमा पॉलिसी लेते समय यह सही नहीं है. क्योंकि इसे ग्राहक डीलरशिप पर नहीं खरीदता, बल्कि उसे बीमा पॉलिसी कार के साथ ही बेच दी जाती है. ऐसे में कार धारक को चाहिए कि वह कार खरीदते वक्त उसके बीमा विकल्पों पर भी ध्यान दे.

    महंगा होता है डीलरशिप पर ख़रीदा बीमा

    किसी भी कार का बीमा आप दो तरीके से खरीद सकते हैं. पहला तरीका है डीलरशिप और दूसरा तरीका है ऑनलाइन कार बीमा खरीदने का. आप इन दो में से किसी भी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं. अक्सर लोग कार के साथ ही डीलरशिप पर बीमा पॉलिसी को खरीदना पसंद करते हैं.

    डीलरशिप पर बीमा पॉलिसी खरीदने के पीछे एक बड़ा कारण यह होता है कि इसमें किसी भी प्रकार की भी झंझट नहीं होती है. यह तरीका झंझट मुक्त तो है, लेकिन इसके लिए आपको उसकी अधिक कीमत भी चुकानी पड़ सकती है. कुछ मामलों में यह कीमत 5,000 रुपए से लेकर 35,000 रुपए तक अधिक हो सकती है और यह कार की कीमत के हिसाब से तय होती है.

    ऑनलाइन बीमा सस्ता 

    डीलरशिप की तुलना में ऑनलाइन बीमा कहीं अधिक सस्ता होता है. आप 1.6 लीटर इंजन क्षमता वाली कोई मिड-साइज कार खरीदते हैं, तो इसका बीमा डीलरशिप से लेने पर आपको 35 हजार रुपए तक शुल्क लगेगा. वहीं यदि आप ऑनलाइन बीमा लेते हैं तो यही बीमा आपको 26 हज़ार रुपए का पड़ेगा.

    यह जानना भी है जरूरी 

    कार खरीदने के बाद कई बार आपको डीलर उन्हीं से बीमा खरीदने के लिए कहते हैं. यदि आप उनसे बीमा नहीं खरीदते हैं तो वह आपको कैशलेस गैराज फैसिलिटी नहीं देने जैसी बातें बोलकर दवाब भी बनाते हैं.

    कुछ कार डीलर आपको कार की कीमत में ही बीमा राशि शामिल होने की बात का झंसा देते हैं. तो कई डीलर आप से कार के साथ बीमा पॉलिसी फ्री देने का भी झूठ बोलती हैं. यह सभी बातें सही नहीं होती हैं.

    Do not buy unnecessary add-on packages

    जानकारी की कमी होने पर बीमा अभिकर्ता आपकी बीमा पॉलिसी में गैरजरूरी एड ऑन पैकेज भी दे देते हैं. मन लीजिए की आप बाढ़ प्रभावित या संभावित इलाके में निवास नहीं करते हैं, तो आपके कार बीमा में इंजन प्रोटेक्टर एड ऑन लेने की कोई आवश्यकता नहीं है.

    Not necessarily un-named passenger cover

    लॉक रिप्लेसमेंट को भी केवल बीमा की कीमत बढ़ाने के लिए ही शामिल किया जाता है. यदि आप खुद गाड़ी ड्राइव करते हैं, तो आपको पेड ड्राइवर लीगल लाइबिलिटी कवर लेने का भी कोई मतलब नहीं है.

    यदि आपके या किसी फैमली मेंबर के पास पर्सनल एक्सिडेंट बीमा पॉलिसी या आकस्मिक अक्षमता के साथ जीवन बीमा पॉलिसी है तो आपको कार पॉलिसी के साथ अन-नेम्ड पैसेंजर कवर लेने की जरूरत भी नहीं है.

    डीलर नहीं बीमा कंपनी देती है ऑफर 

    कई बार आपको कार बीमा का रिनुअल कराते समय कुछ डीलर छूट का ऑफर देते हैं. असलियत में इस तरह के ऑफर बीमा कंपनी देती है न की कोई डीलर. इसलिए यह ध्यान रखें कि बीमा चाहे जहां से भी खरीदें आपको एनसीबी का लाभ तो मिलेगा ही. चाहे आप किसी दूसरी कंपनी का ही बीमा क्यों न खरीदें.