Mon. Apr 29th, 2024

Honeymoon Destinations Places: हनीमून के लिए इन सस्ते देशों की कर सकते हैं प्लानिंग, चेक करें लिस्ट

Honeymoon Destinations Places: नए जोड़े का सबसे पहले सपना होता कि वह ऐसी जगह पर हनीमून के लिए जाएं, जो उन्हें जिन्दगी भर याद रहे। ऐसे में अगर आप भारत से बाहर किसी जगह हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं। तो ये खबर आपके लिए है। (Popular Honeymoon Destinations) इस खबर में विदेश के ऐसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाने के लिए आपकी जेब पर भारी न हो और यह जगह आपके हनीमून को परफेक्ट यादगार बना देगें। आइए जानते हैं ऐसी हनीमून स्पेशल जगहों के बारे में…..

मोरक्को
सबसे पहले अफ्रीका में सबसे खूबसूरत देशों में शामिल देश मोरक्को है, जहां पर आप अपना हनीमून को स्पेशल बना सकते हैं। मोरक्को में ऊंचे-ऊंचे पहाड़, दूर तक फैला रेगिस्तान को देखकर आपको शायद नॉर्मल जगह की फीलिंग आए, लेकिन यहां पहुंचकर आप इसकी खूबसूरती के दीवाने हो जाएंगे। (Honeymoon Destinations Places) आप यहां माराकेच, सहारा रेगिस्तान, एस्सौइरा, कैसाब्लांका, शेफचौएन और टंगियर घूमने जा सकते है और ये देश दूसरे देशों के मुकाबले सस्ता है।

श्रीलंका
भारत के दक्षिण में स्थित देश श्रीलंका हनीमून के सबसे बेस्ट जगह हैं। यहां आकर आप विंड सर्फिंग, कयाकिंग, बोटिंग, वाटर स्कीइंग, स्कूबा डाइविंग जैसी कई एक्टिविटीज का एन्जॉय कर सकते हैं। वैसे श्रीलंका खासतौर से अपने प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। (Honeymoon Ke liye Kha Jaye) यहां के समुद्र तट भी बेहद खूबसूरत और साफ-सुथरे हैं। जहां आप पार्टनर के साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं।

वियतनाम 
दक्षिण पूर्व एशिया की बेहद शानदार और सस्ती जगहों में वियतनाम भी शामिल है। ये देश अपने एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप वियतनाम में हनीमून प्लानिंग कर रहे है, तो एक अच्छा ऑप्शन है। यहां के साफ-सुथरे बीच, कल्चर, लैंडस्केप, घने जंगल आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा। हर साल यहां देश-विदेश के लाखों सैलानी पहुंचते हैं।

इंडोनेशिया
इंडोनेशिया बहुत ही शांत और खूबसूरत देश है। यहां पर हनीमून मनाने के लिए आया जा सकता है। खास बात ये है कि इस देश में घूमने-फिरने का खर्चा आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। (Honeymoon Ke liye Saste Desh) इंडोनेशिया एडवेंचर पसंद लोगों के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। यहां आकर आप कई सारी एक्टिविटीज के मजे ले सकते हैं। साथ में यहां का कल्चर, आर्ट और फूड भी दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

By रवि नामदेव

युवा पत्रकार और लेखक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *