Sun. May 5th, 2024

सभी राशियों का राशिफल लेकर एक बार फिर हम हाजिर है आपके सामने। जानिए 20 अगस्त का दिन आप सभी के लिए कैसा रहेगा। क्या कहते है आपके सितारें। किन राशियों के लिए आज का दिन है शुभ और किन्हें रहना है सावधान। जानिए सब कुछ अपनी राशियों के बारें में  

मेष दैनिक राशिफल (Aries 20 August Rashifal in Hindi)

स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ सकती है. परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित रहेंगे। आकस्मिक खर्च बढने की संभावना है। अनावश्यक खर्चे से बचें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus 20 August Rashifal in Hindi)

विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत खास है। सफलता मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। विवाह योग युवक युवतियों के लिए समय अनुकूल। पारिवारिक समारोह में जाएंगे। आपसी प्रेम और अपनत्व में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini 20 August Rashifal in Hindi)

किसी पुराने मित्र या संबंधी से मुलाकात संभव है जो आपके लिए किसी नए कार्य के शुभारंभ का जरिया बन सकता है। सावधानी से धन खर्च करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer 20 August Rashifal in Hindi)

पारिवारिक कलह बढ़ सकता है। सावधानी से और संयम से काम लें। शांत रहे। समय फिलहाल विपरीत है। धैर्य बनाए रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo 20 August Rashifal in Hindi)

वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए परिश्रम बढ़ाने वाला समय लेकिन जल्द ही इसका प्रतिफल मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठानों में जाने का मौका मिल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo 20 August Rashifal in Hindi)

आने वाले समय में घर में एक बड़े समारोह होने की संभावना है। जिसकी तैयारी को लेकर धन खर्च होगा। पारिवारिक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रसन्नचित रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra 20 August Rashifal in Hindi)

नए कदम उठाने के लिए यह समय बिल्कुल सही हो सकता है। दुकान, मकान या प्रॉपर्टी में डील करना चाहते हैं तो समय आपके अनुकूल है। बड़े धन लाभ के योग भी है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio 20 August Rashifal in Hindi)

शिक्षा स्वास्थ्य पारिवारिक समारोह में धन खर्च होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार आने के संकेत है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius 20 August Rashifal in Hindi)

आपके लिए लगातार विदेश यात्राओं के योग बन रहा है। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति संभव है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक रूप से किसी से उलझने की कोशिश ना करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn 20 August Rashifal in Hindi)

अभी-अभी मिली कामयाबी का आनंद लीजिए और आगे बढ़ते रहिए। आने वाला समय आपके अनुकूल है। आपकी यश कीर्ति और मान सम्मान में बढ़ोतरी संभव है। इन सब का प्रभाव सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर भी अनुकूल होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius 20 August Rashifal in Hindi)

अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको या आपके परिजन को हो सकती है। सावधानी से रहे। लंबी यात्राओं को फिलहाल के लिए डालने की कोशिश करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces 20 August Rashifal in Hindi)

आपका शांत स्वभाव आपको हर क्षेत्र में मान सम्मान दिलाने में मदद कर रहा है। इसे यूं ही बनाए रखें। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामलों में अपने विवेक से निर्णय लें और मन शांत रखें। शीघ्र ही समय आपके अनुकूल होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *