Tue. Apr 23rd, 2024

बॉलीवुड की दुनिया मे कई चमकते सितारे हैंं, जिनकी पॉपुलैरिटी की कोई सीमा नहीं है. आए दिन यह स्टार्स कभी फिल्मों के प्रमोशन के लिए तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में रहते हैं. लेकिन काफी समय से Bollywood stars के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी लोगोंं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे है. इसके लिए वे लगातार सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं.

डिजिटल मीडिया और स्टार्स

दरअसल, कैमरे के चमकते फ्लैश के बीच डिजिटल मीडिया ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को एक नया प्लेटफॉर्म दिया है. अब वो दिन दूर हुए जब सेलिब्रिटीज की दुनिया में झांकने के लिए कैमरों में मारकाट मची रहती थी और स्टार्स भी अपनी चमक बिखेरने के लिए प्लेटफॉर्म तलाशते थे.

आज पूरा बॉलीवुड सोशल मीडिया पर है, जहां वह अपनी तस्वीरें शेयर करता है और मन की बात लिखता है. यही वजह है कि बॉलीवुड स्टार्स के अलावा Bollywood Kids भी अब सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं.

क्यों चर्चा में रहता है तैमूर

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर एक ऐसा स्टार किड्स है जिस पर आज पूरा मीडिया फिदा है. तैमूर लोगोंं की पहली पसंद बन गया है. 

अखबार-चैनल्स में कम, लेकिन तैमूर सोशल मीडिया और विशेष रूप से डिजिटल मीडिया की एक ऐसी नन्ही सेलिब्रिटी है जिसे लाखोंं नहीं करोड़ोंं लोगों ने देखा है और पसंद किया है.

Image source: Social Media
Image source: Social Media

 

Bollywood Kids में तैमूर

सबसे पसंदीदा Bollywood Kids की बात की जाए तो हर किसी की जुबांं पर सिर्फ तैमूर का ही नाम आता है. छोटी सी उम्र मे तैमूर किसी बड़े Celebrity की तरह फेमस हो गए हैं. न्यूज़ पेपर हो या फिर social media हर तरफ तैमूर के किस्से आपको सुनने और देखने के लिए मिल जाएंगे.

social media sites पर तो तैमूर इस तरह पापुलर हुए हैंं कि उनकी खबर के बिना मीडिया मानोंं जैसे अधूरा सा रह गया है. कई साइट्स पर तैमूर के रोने हंंसने, खेलने, खाने से लेकर उनकी मस्ती करने की भी जानकारी आपको मिल जाएगी.

किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है तैमूर

तैमूर अली खान भले ही इस समय बहुत छोटे होंं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. तैमूर की कई तस्वीरें और वीडियोज आए दिन सामने आते रहते हैं, जिन्हे काफी पसंद किया जाता है. कभी उनकी स्माइल को देखकर हर कोई आनंदित हो जाता है तो कभी उन्हे उदास देखकर लोगो के मन मे उदासी छा जाती है.

तैमूर पर क्यों फिदा है मीडिया? 

तैमूर की बढ़़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए कर किसी के मन मे सवाल आता है कि आखिर तैमूर इतना फेमस कैसे हो गया?आखिर तैमूर की पॉपुलैरिटी का राज क्या है? मीडिया क्योंं तैमूर की इतनी दीवानी है? 

नाम बना पहचान 

तैमूर उस समय सुर्ख़ियोंं मे आए थे जब उनका नामकरण हुआ था. नाम से हुए विवाद के बाद तैमूर की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़़ गई कि उन्होंंने अन्य सेलिब्रिटियोंं के बच्चोंं को भी पीछे छोड़ दिया.

Image source: Social Media
Image source: Social Media

 

दरअसल, तैमूर का नाम तैमूरलंग उर्फ तैमूर लंगड़ा के नाम पर रखा था, जो इतिहास में एक क्रूर आक्रांता था. यह नाम काफी समय तक विवादों में रहा. जिसके बाद तैमूर आए दिन सुर्ख़ियोंं मेंं बने रहने लगे.

सैफ-करीना का लाड़ला 

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की सारी दुनिया दीवानी है, वही करीना उर्फ बेबों ने अपनी हॉट अदाओंं से हर किसी को मदहोश किया है. माता-पिता के इतने बड़े सेलिब्रिटी होने के कारण भी तैमूर हर किसी की चर्चा का विषय बनते हैंं. माता-पिता जब इतने बड़े स्टार्स हो तो जाहिर है उनका बच्चा पॉपुलर होगा ही. 

तैमूर की क्यूटनेस के लोग दीवाने

तैमूर की क्यूटनेस के लोग दीवाने हैं. उसकी अदाएं, चलना-घूमना और मुस्कुराता चेहरा हर एक को अपना दीवाना बनाए हुए है. यही वजह है कि आए दिन सैफ और करीना भी बेटे तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. 

बॉलीवुड स्टार्स किट्स की बात की जाये तो हर किसी की पहली पसंद सिर्फ तैमूर ही है, यही कारण है की तैमूर की छोटी से छोटी एक्टिविटी भी हमे टीवी पर देखने को मिल जाती है.

अन्य स्टार्स किट्स भी हुए हैंं पॉपुलर 

हालांकि ऐसा नहीं है तैमूर ही पहले ऐसे स्टार किड्स हैं जो मीडिया में चर्चित हैं. इससे पहले भी बॉलीवुड स्टार्स भी काफी फेमस हुए हैंं, जिनमेंं अभिषेक-एश्वर्या की बेटी आराध्या,शाहरुख खान के अबराम, ऋतिक रोशन, श्रीदेवी जैसे कई सेलिब्रिटीज के बच्चों ने काफी सुर्खिया बटोरी हैंं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *