Sun. May 5th, 2024

Hindi Diwas 2021: 10 बिंदुओं में समझें अपनी हिंदी की ताकत, दुनिया में दम रखती है हिंदी

आज हिदी दिवस है. हिंदी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जानी वाली भाषा में से एक है. (फोटो: विकीपीडिया)आज हिदी दिवस है. हिंदी पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जानी वाली भाषा में से एक है. (फोटो: विकीपीडिया)

आज हिंदी दिवस (Hindi diwas 2021)  है. हिदी पूरी दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा में से एक है. संविधान बनने की प्रक्रिया के दौरान जब देश की आधिकारिक राजभाषा पर बहस हुई तो संसद में तीन दिन चली बहस में आखिरकार सर्वसम्मति से हिंदी को  आधिकारिक भाषा के रूप में अपना लिया गया.

हिंदी को आधिकारिक भाषा के तौर पर स्थापित करने के लिए बोहर राजेंद्र सिंह से लेकर हजारी प्रसाद द्विवेदी, काका कालेलकर, मैथिली शरण गुप्त के साथ सेठ गोविंद दास जैसे दिग्गजों और हिंदी सेवियों ने अथक प्रयास किया. आज भारत 130 करोड़ लोगों का मुल्क है और देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है. लेकिन यह देश की क्यों पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा भी है.

10 बिंदुओं में जानिए आपकी हिंदी की ताकत

1- देश में हिंदी भाषा के महत्व को जनता के सामने रखने के लिए सरकार की ओर से 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में (hindi diwas importance) मनाने का फैसला लिया गया. हालांकि केवल प्रचार के लिए ही नहीं बल्कि हिंदी का गौरव और इसकी लोकप्रियता ने इस महत्व को स्थापित किया.

2- 14 सिंतबर 1949 को हिंदी भाषा को राजभाषा का (hindi diwas history) दर्जा दिया गया था. यह उस लंबे प्रयास का नतीजा था जिसमें संविधान बनाने की प्रक्रिया में संसद में भारत की भाषाओं पर लंबी बहस चली और निष्कर्ष राजभाषा के तौर पर हिंदी सामने आई.

3- 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का फैसला पंडित जवाहर लाल नेहरू की ओर से लिया गया. तत्कालीन उथल-पुथल भरी परिस्थितियों के बीच संसद में कन्हैया लाल माणिक लाल मुंशी और गोपाल स्वामी अयंगर ने भी हिंदी को महत्व दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई.

3- 26 जनवरी 1965 को हिंदी को देश की आधिकारिक राजभाषा का दर्जा दिया गया. लेकिन दक्षिण में चले हिंसात्मक आंदोलन के चलते अंग्रेजी को भी इसके सामनांतर दूसरी आधिकारिक भाषा के तौर पर जगह मिली.

4- यह हिंदी की ताकत ही है कि पूरे विश्व में हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है. विश्व के तकरीबन 70 से 80 करोड़ लोग हिंदी में बात कर सकते हैं और उसे समझ सकते हैं. (hindi diwas interesting facts) आंकड़ों के ही एक पायदान पर नीचे जाएं तो पूरी दुनिया में 77 फीसद भारतीय हिंदी पर पूरी तरह से नियंत्रण रखते हैं. इसका अर्थ हुआ कि एक बड़ा तबका भारत में ऐसा है जो हिंदी को लिखना, पढ़ना, बोलना और समझना जानता है.

5-आज हिंदी दिवस यानी की 14 सितंबर को (hindi diwas hindi news) भारत के राष्ट्रपति राजधानी दिल्ली में हिंदी के प्रचार, प्रसार और उसके महत्व को प्रतिपादित करने के उद्देश्य से हिंदीभाषा के प्रचार, प्रसार और उसमें योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करते हैं.

6-आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपकी हिंदी भाषा इंडो-आर्यन है. खास बात यह है कि इसे देवनागरी लिपि में लिखा जाता है और संविधान में इसे भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई है. इसका अर्थ आप ऐसे समझें कि भारत सरकार की ओर से दो ही भाषाओं को (hindi diwas in hindi) आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई है इसमें एक हिंदी है और दूसरी अंग्रेजी, यानी की इन दोनों ही भाषाओं में सरकार के बीच पत्र-व्यवहार और संवाद होता है.

7-हिंदी भाषा रिपब्लिक ऑफ इंडिया यानी की भारत गणराज्य की 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक मानी जाती है. जिस हिंदी दिवस को आप मना रहे हैं वह हिंदी दिवस के तौर पर आधिकारिक भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए मनाया जाता है.

8-आपको जानकार आश्चर्य होगा कि भारत का एक बड़ा तबका आज भी अपनी मातृभाषा के रूप में हिंदी का उपयोग करता है. आंकड़ों पर नजर डालें तो 2001 की जनगणना के मुताबिक पूरे भारत में तकरीबन 25.9 करोड़ से ज्यादा भारतीय हिंदी को अपनी मातृभाषा मानते हैं, वहीं ठीक इसके विपरित 42.20 करोड़ भारतीय 50 से ज्यादा बोलियों का उपयोग दैनिक जीवन में करते हैं.

10- हिंदी भाषा के अतिरिक्त भारत की मुख्य बोलियों के बारे में जाना जाए तो (Hindi bhasah aur boliyan) भारत में अवधि, भोजपुरी, छत्तीसगढ़ी, गढ़वाली, हरियाणवी, कुमाऊंनी, मगही, ब्रजभाषा और मारवाड़ी जैसी बोलियां शामिल की जाती है और एक बड़ी आबादी की संस्कृति भी इन बोलियों के साथ जुड़ी हुई है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *