Fri. May 10th, 2024

राशि के अनुसार जानिए कौन हैं आपके इष्ट देव, 12 राशियों के प्रिय देवी-देवता?

ज्योतिष के अनुसार एक व्यक्ति का नामकरण उसकी राशि के आधार पर किया जाता है. राशि का निर्धारण व्यक्ति के जन्म के समय के आधार पर होता है. एक व्यक्ति की राशि के आधार पर उसके स्वभाव का निर्धारण भी किया जा सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि राशि के आधार पर ये भी बताया जाता है कि आपके प्रिय देवी और देवता कौन से हैं. मतलब वो कौन से देवता हैं जिनकी पूजा करने पर आपको अधिक फल मिलता है. 

मेष राशि के प्रिय देवता (Mesh rashi ke devta)

मेष राशि के प्रिय देवता की बात करें तो आपकी राशि के ग्रह देवता मंगल है. वहीं श्रीराम और हनुमानजी आपके मुख्य देवता हैं. देवियों की बात करें तो माता शैलपुत्री और सरस्वती आपकी प्रिय देवी हैं. आपको इन्हीं की पूजा करना चाहिए. 

वृषभ राशि के प्रिय देवता (Vrishabh Rashi ke Devta)

वृषभ राशि के प्रिय ग्रह देवता शुक्र ग्रह है. इनके अलावा भगवान विष्णु इनके प्रमुख देवता हैं. माता लक्ष्मी और षोडशीश्री विद्या प्रमुख देवियाँ हैं. जीवन में आ रही बाधाओं के लिए आपको इन्हें प्रसन्न करना चाहिए. 

मिथुन राशि के प्रिय देवता (Mithun Rashi ke Devta) 

मिथुन राशि के प्रिय ग्रह देवता बुध देव हैं. इनके अलावा भगवान गणेश और भगवान विष्णु इनके मुख्य देवता हैं.  माता दुर्गा, भुवणेश्वरी और माता चंद्रघंटा इस राशि की मुख्य देवी हैं.     

कर्क राशि के प्रमुख देवता (Kark Rashi ke Devta)

कर्क राशि का प्रमुख ग्रह चंद्रमा है. इनके मुख्य देवता भगवान विष्णु और भगवान शिव हैं. इनकी इष्ट देवियाँ माता सिद्धिदात्री और माता कमला हैं. 

सिंह राशि के प्रमुख देवता (Singh Rashi ke Devta)

सिंह राशि का प्रमुख ग्रह सूर्यदेव हैं. इनके प्रिय देवता की बात करें तो वो भगवान विष्णु और हनुमानजी हैं. सिंह राशि की इष्ट देवी की बात करें तो वो माँ गायत्री, माँ पीतांबरा और माता कालरात्रि हैं. 

कन्या राशि के प्रमुख देवता (Kanya Rashi ke Devta)

कन्या राशि का प्रमुख ग्रह बुध देव है. इनके प्रिय देवता भगवान गणेश हैं. कन्या राशि की इष्ट देवी माँ दुर्गा, भुवनेश्वरी और माता चंद्रघंटा हैं. 

तुला राशि के प्रमुख देवता (Tula Rashi ke Devta)

तुला राशि के प्रमुख ग्रह शुक्र ग्रह है. इनके प्रिय देवता भगवान विष्णु हैं तथा प्रमुख देवियाँ माता लक्ष्मी, माँ ब्रह्मचारिणी हैं. 

वृश्चिक राशि के प्रमुख देवता (Vrishcik Rashi ke Devta)

वृश्चिक राशि का ग्रह मंगल ग्रह है. इनके प्रिय देवता भगवान श्रीराम और हनुमानजी हैं. इष्ट देवियों की बात करें तो वो भगवती तारा और माता शैलपुत्री हैं. 

धनु राशि के प्रमुख देवता (Dhanu Rashi ke Devta)

धनु राशि के प्रमुख ग्रह की बात करें तो वो बृहस्पति देव हैं. इनके प्रिय देवता भगवान विष्णु तथा प्रिय देवियाँ माँ काली तथा माता सिद्धिदात्री हैं. 

मकर राशि के प्रमुख देवता (Makar Rashi ke Devta)

मकर राशि के प्रमुख ग्रह की बात करें तो वो शनिदेव हैं. आपके जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए आपको शनिदेव की पूजा करना चाहिए. आपके प्रिय देवता हनुमानजी और भगवान शिव हैं. आपकी इष्ट देवियाँ माँ काली और माता सिद्धिदात्री हैं. 

कुम्भ राशि के प्रमुख देवता (Kumbh Rashi ke Devta)

कुम्भ राशि के प्रमुख ग्रह की बात करें तो वो शनिदेव हैं. आपके मुख्य प्रिय देवता हनुमानजी और भगवान शिव हैं.  आपकी प्रिय देवियाँ माता सिद्धिदात्री और माता काली हैं. 

मीन राशि के प्रमुख देवता (Meen Rashi ke Devta)

मीन राशि के प्रमुख ग्रह की बात करें तो वो बृहस्पति देव हैं. इनके प्रिय देवता भगवान विष्णु हैं. प्रमुख देवियों की बात करें तो वो माँ लक्ष्मी, माँ कमला और माता सिद्धिदात्री हैं.  

आपके जीवन में यदि किसी कार्य में बाधा आ रही है या कोई कार्य बहुत कोशिशों के बाद भी नहीं हो रहा है तो आपको अपने प्रिय ग्रह और प्रिय देवी-देवता को प्रसन्न करने के उपाय करना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार आपके प्रिय ग्रह ही आपको परेशान करते हैं जिसकी वजह से आप जीवन में तरक्की नहीं कर पाते हैं.  

यह भी पढ़ें 👇

April Vrat & Tyohar : हनुमान जयंती से लेकर अक्षय तृतीय तक, अप्रैल में आने वाले हैं ये खास त्योहार

April 2023 Rashifal : अप्रैल माह में खुलने वाली है इन 5 राशियों की किस्मत, जानिए अपनी राशि का हाल

Ram Navami 2023: राम नवमी पर ऐसे करें श्रीराम की पूजा, जरूर करें ये 6 उपाय

By पंडित नितिन कुमार व्यास

ज्योतिषाचार्य पंडित नितिन कुमार व्यास मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में रहते हैं. वे पिछले 35 सालों से ज्योतिष संबंधी परामर्श और सेवाएं दे रहे हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *