Wed. May 8th, 2024

भारत को India क्यों कहा जाता है, जानिए भारत के नामों की कहानी?

india bharat controversy

भारत इस वर्ष G20 का आयोजन कर रहा है. इसी दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने G20 के मेहमानों को विशेष रात्रि भोज (Dinner) के लिए निमंत्रण भेजा जिसमें President of Bharat लिखा था. इसके बाद से चारों ओर सियासत गरमा गई और पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर एक साथ खड़ा हो गया.

हम सभी कई सालों से देखते आ रहे हैं कि भारत के कई नाम हैं. जैसे भारत, इंडिया, हिंदुस्तान, आर्यावर्त, जंबूद्वीप आदि. भारत को विदेशों मे भारत और इंडिया के नाम से जाना जाता है. अधिकतर विदेशी लोग भारत को इंडिया ही कहते हैं. लेकिन अब भारत को भारत कहने पर देश में राजनीति हो रही है.

भारत के कई नाम हैं और हर नाम की अपनी कहानी है. इन्हीं कहानियों को हम इस लेख में कवर करेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि कैसे भारत के अलग-अलग नाम पड़े और इन नामों के पीछे क्या कहानी थी?

1) भारत को भारत क्यों कहा जाता है? (Why is India called Bharat?)

हम सभी हमारे देश को भारत के नाम से ही जानते हैं लेकिन काफी कम लोग ही ये जानते हैं कि भारत को भारत क्यों कहा जाता है.

भारत एक अतिप्राचीन नाम है जो वैदिक काल से चला आ रहा है. ऋग्वेद की शाखा एतरेय ब्राहमण के अनुसार महाभारत के काल में पुरू वंश के राजा दुष्यंत और उनकी पत्नी शकुंतला का एक पुत्र हुआ जिसका नाम भरत था. भरत आगे चलकर चक्रवर्ती सम्राट बना.

चक्रवर्ती का मतलब चारों दिशाओं को जीतने वाला. सम्राट बनने के बाद उसने अश्वमेध यज्ञ करवाया. इस यज्ञ में एक घोडा छोड़ा जाता है, वो घोडा जहां तक भी जाता है उतना साम्राज्य उस राजा का हो जाता है. इस तरह जीतने भूभाग पर वो घोडा चलता रहा वो भूभाग भरत राजा का हो गया, और उनका राज्य ‘भारत’ कहलाया.

2) भारत को आर्यावर्त क्यों कहते हैं? (Why is India called Aryavarta?)

कई जगहों पर भारत को आर्यावर्त भी कहा गया है. आपने पौराणिक टीवी सीरियल में ये नाम जरूर सुना होगा. ये बात सही है कि भारत को पहले आर्यावर्त कहा जाता था लेकिन ये बात पूरी तरह सच नहीं है. सम्पूर्ण भारत को आर्यावर्त नहीं कहा जाता था.

भारत के जिस हिस्से पर आर्य निवास करते थे उस हिस्से को आर्यवर्त कहा जाता था. ऐसा माना जाता है कि उत्तर भारत वाले क्षेत्र को आर्यावर्त कहा जाता था. आर्यभूमि का विस्तार काबुल की कुभा नदी से भारत की गंगा नदी तक था.

3) भारत को जंबूद्वीप क्यों कहा जाता है? (Why is India called Jambudweep?)

जब भी घर में कथा कराई जाती है तो पंडितजी जंबूद्वीप अवश्य कहते हैं. अब जंबूद्वीप किस संदर्भ में कहा जाता है इस बात को कम लोग ही जानते हैं. असल में जंबूद्वीप भारतीय प्रायद्वीप को कहा जाता था जो वर्तमान एशिया को लगभग-लगभग दर्शाता है. भारत पहले जंबूद्वीप का हिस्सा था.

4) भारत को हिंदुस्तान क्यों कहते हैं? (Why is India called Hindustan?)

भारत को पहले सोने की चिड़िया कहा जाता था. भारत के अपने पड़ोसी देश जैसे अफगानिस्तान, तुर्की, ईरान आदि के साथ अच्छे व्यापारिक संबंध हुआ करते थे. इन देशों में फारसी और उर्दू बोलने वाले लोग रहा करते थे. जब ये भारत आते थे तो इन्हें सिंधु घाटी से होकर प्रवेश करना पड़ता था.

यहाँ आकर उन्होंने देखा कि यहाँ पर हिन्दू अधिक रहते हैं इसलिए उन्होंने इसे हिंदुस्तान कहा. अर्थात हिंदुओं की भूमि. आपने देखा होगा कि कई देशों के नाम के अंत में ‘स्तान’ शब्द होता है जैसे ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान आदि.

स्तान एक फारसी प्रत्यय है जिसका अर्थ होता है भूमि या जगह. जैसे अफगानों की भूमि अफगानिस्तान वैसे हिंदुओं की भूमि हिंदुस्तान.

5) भारत को इंडिया क्यों कहा जाता है? (Why is India called India?)

ये सब नाम बहुत पुराने थे और तब तक अंग्रेजों का आगमन भारत में नहीं हुआ था. अंग्रेजों का आगमन वास्को डी गामा के भारत आने के बाद होता है. वास्को डी गामा के भारत आने के बाद प्रमुख यूरोपीय शक्तियां भारत में अपना दबदबा बनाने लगती है.

यूरोपीय लोगों को भारत और हिंदुस्तान कहने में काफी मुश्किल होती थी. उस समय भारत को सिंधु घाटी की सभ्यता भी कहा जाता था, जिसे इंग्लिश में Indus Valley Civilization कहते थे. उसी नाम से अंग्रेजों ने और अन्य यूरोपीय देशों ने भारत को इंडिया कहना शरू किया और इस तरह भारत का नाम India पड़ गया.

6) भारतीय संविधान में India का जिक्र

India नाम का जिक्र भारतीय संविधान में भी देखने को मिलता है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 1 (Article-1) में लिखा है.
‘India, that is Bharat, shall be a Union of States’ मतलब ‘India यानी भारत राज्यों का संघ होगा.’

इस तरह भारत के कई नाम हैं और उनके अलग-अलग मतलब है लेकिन अब भारत को India कहने पर बहस छिड़ी है.

यह भी पढ़ें :

विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है भारतीय संविधान, जानिए कैसे हुआ था निर्माण?

Ek Desh Ek Chunav : एक देश एक चुनाव बिल क्या है, जानिए इसके फायदे?

अनुसूची क्या होती है, लद्दाख क्यों मांग रहा छठी अनुसूची में जगह?

By रवि नामदेव

युवा पत्रकार और लेखक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *