सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के एक नील भट्ट काफी लोकप्रिय एक्टर बन चुके हैं. (Neil Bhatt Biography) टीवी सीरियल देखनेवाले उन्हें एसीपी विराट के नाम से जानते हैं, लेकिन उनका असली नाम नील भट्ट है. नील कई सालों से टीवी सीरियल में एक्टिंग करते आ रहे हैं लेकिन इस शो से वे काफी पॉपुलर हुए. अपनी शादी को लेकर भी वे काफी चर्चा में रहे थे.
नील भट्ट की जीवनी (Neil Bhatt Biography)
नील भट्ट का जन्म 4 अगस्त 1987 को हुआ था. इनका जन्म गुजरात के बड़ौदा में हुआ था. इनके पिता हिमांशु भट्ट और माँ सुनीता भट्ट हैं. नील भट्ट लंबे समय से टीवी की दुनिया से जुड़े हैं. नील भट्ट एक बेहतरीन अभिनेता तो हैं ही साथ ही ये जिम्नैस्टिक्स में भी ट्रेन हैं. इनकी बॉडी फ़्लेक्सीबल है.
नील भट्ट का करियर (Neel Bhatt Career)
नील भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत Kaboom नाम के एक रियलिटी शो से की थी. इसमें ये पहले स्थान पर रहे थे और शो को जीता था. इनके एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में Arslaan नाम के टीवी शो से हुई थी.
नील भट्ट ने अपने एक्टिंग करियर में कई सीरियल किए हैं लेकिन इन्हें असली पहचान सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ से मिली है. इस सीरियल में ये विराट चौहान का रोल निभा रहे हैं. इनके टीवी शो की लिस्ट (Neil Bhatt TV Show List) आप नीचे देख सकते हैं.
Year | TV Serial |
2008 | Kaboom |
Boogie Woogie | |
Arslaan | |
2009 | Jo ishq ki marzi wo rab ki marzi |
2009-10 | 12/24 Karol Bagh |
2010-11 | Zindagi ki har Rang… Gulaal |
2011 | Nach le ve with saroj khan |
2012 | Gumrah end of Innocence |
2012-13 | Ramayan |
2013 | Savdhaan India |
2014 | Yeh hai Aashiqui |
2013-15 | Diya aur Baati Hum |
2015 | Zindagi Wins |
Tum hi ho bandhu sakha tumhi | |
Pyar tune kya kiya 6 | |
2018 | Laal Ishq |
2018-19 | Roop – Mard ka naya swaroop |
2018 | Bigg boss 12 |
2019 | Shaadi ho to aisi |
2020 | Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin |
2022 | Ravivaar with star parivaar |
नील भट्ट की लव स्टोरी (Neil Bhatt Love Story)
नील भट्ट ने साल 2021 में शादी की थी लेकिन उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. नील भट्ट ने 30 नवंबर 2021 को ऐश्वर्या शर्मा से शादी की थी.
जब नील टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ काम कर रहे थे तभी उस शो में ‘पाखी’ नाम के कैरेक्टर की एंट्री होती है. ये पाखी कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या शर्मा थी. दोनों की मुलाकात सितंबर 2020 में हुई थी और अक्टूबर तक बात इतनी आगे बढ़ चुकी थी कि दोनों को प्यार हो गया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक महीने में ही नील भट्ट ने अपने प्यार का इजहार ऐश्वर्या शर्मा से किया था. नील भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों एक दूसरे के रंग में रंग चुके हैं. वो ऐश्वर्या की आँखों को देखकर ही उनके दिल की बात समझ लेते थे.
नील कहते हैं कि ‘ऐश्वर्या और मैं एक जैसे हैं. हमारे शौक भी एक जैसे हैं और हमें एक दूसरे को यह बताने की जरूरत ही नहीं पड़ी कि हमें प्यार हो गया है. यह हमने एक दूसरे की आंखों में ही पढ़ लिया था.’
नील भट्ट ने कुछ समय तक ऐश्वर्या को डेट करने के बाद उनसे सगाई की और फिर शादी कर ली.
यह भी पढ़ें :
Tara Sutaria Biography : कुछ ही फिल्मों से कैसे सुपरस्टार बनी तारा सुतारिया
Mohammad Faiz : जिस गाने पर करोड़ों Reels बन रही है, उसे 14 साल के लड़के ने गाया है
Chris Evans : कैसे कैप्टन अमेरिका बने Fantastic Four के क्रिस इवान्स?