Sat. May 4th, 2024
Orange Vande Bharat

भारत की सबसे लोकप्रिय ट्रेन वंदे भारत को आपने अभी तक नीले और सफेद रंग में देखा है लेकिन अब जल्द ही आप केसरिया रंग की वंदे भारत को पटरी पर दौड़ते हुए देख पाएंगे. 

नई वंदे भारत एक्सप्रेस को ऑरेंज-ग्रे थीम पर तैयार किया गया है. हाल ही में इसे ट्रैक पर दौड़ते हुए देखा गया है. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में पिछली वंदे भारत के मुकाबले कई बदलाव किए गए हैं. 

केसरिया वंदे भारत (Orange Vande Bharat Express Features)

नई वंदे भारत ट्रेन में सिर्फ रंग का बदलाव नहीं किया गया है बल्कि और भी प्रमुख 25 बदलाव किए गए हैं जो यात्रियों की सुरक्षा और उनके आराम (Comfort) के लिए किए गए हैं. 

Orange Vande Bharat

– नई ट्रेन में 8 कोच और कम्फर्टेबल रिक्लाइनिंग सीट्स होगी जो यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाएगी. 

– इस ट्रेन में चेयर कोच में फुटरेस्ट का ध्यान रखा गया है और ज्यादा फुटरेस्ट दिया गया है. 

– इसके बदलाव में शौचालय की शीट भी शामिल है जिसे यात्रियों के फ़ीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है. 

– इसके अलावा चार्जिंग पॉइंट और इंटीरियर तक 25 बड़े बदलाव किए गए हैं. 

केसरिया रंग में क्यों वंदे भारत? (Why VandeBharat in Orange Color?

सबसे पहली वंदे भारत ट्रेन को हमने नीले रंग में देखा था जबकि अब जो कोच तैयार किए जा रहे हैं वो Orange यानी केसरिया रंग के हैं. भारतीय रेल्वे ने इसके रंग को क्यों बदला? ये सवाल आप भी सोच रहे होंगे. 

वंदे भारत ट्रेन मेड इन इंडिया है इसलिए इसकी थीम भारतीय दिखना चाहिए.  रेल मंत्री आश्विन वैष्णव ने बताया था ‘वंदे भारत की 28वी रैक का कलर केसरिया होगा. केसरिया रंग देश के राष्ट्रीय ध्वज से प्रेरित है.  

वंदे भारत ट्रेन लिस्ट (Vande Bharat Train List)

भारत में अगस्त 2023 तक कुल 25 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं. भविष्य में और भी ट्रेनें चलाए जाने की संभावना है.  इन 25 ट्रेनों की सूची आप नीचे देख सकते हैं. 

No. Train Name Train Number Distance Travel Time Speed Inauguration
1 नई दिल्ली – वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 22435/22436 759 km (472 mi) 08h 00m 130 km/h (81 mph) 15 फरवरी 2019 
2 नई दिल्ली – श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 22439/22440 655 km (407 mi) 08h 00m 130 km/h (81 mph) 3 अक्टूबर 2019 
3 मुंबई सेंट्रल – गांधीनगर राजधानी वंदे भारत एक्सप्रेस 20901/20902 522 km (324 mi) 06h 25m 130 km/h (81 mph) 30 सितंबर 2022 
4 नई दिल्ली – अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस 22447/22448 412 km (256 mi) 05h 10m 130 km/h (81 mph) 13 अक्टूबर 2022 
5 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – मैसूरु वंदे भारत एक्सप्रेस 20607/20608 496 km (308 mi) 06h 30m 130 km/h (81 mph) 11 नवंबर 2022 
6 बिलासपुर – नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 20825/20826 412 km (256 mi) 05h 30m 130 km/h (81 mph) 11 दिसंबर 2022 
7 हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस 22301/22302 565 km (351 mi) 07h 30m 130 km/h (81 mph) 30 दिसंबर 2022 
8 विशाखापत्तनम – सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस 20833/20834 698 km (434 mi) 08h 30m 130 km/h (81 mph) 15 जनवरी 2023 
9 Mumbai CSMT – सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस 22225/22226 452 km (281 mi) 06h 30m 110 km/h (68 mph) 10 फरवरी 2023 
10 Mumbai CSMT – साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस 22223/22224 339 km (211 mi) 05h 20m 110 km/h (68 mph) 10 फरवरी 2023 
11 रानी कमलापति (हबीबगंज) – हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस 20171/20172 702 km (436 mi) 07h 30m 160 km/h (99 mph) 1 अप्रैल 2023 
12 सिकंदराबाद – तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस 20701/20702 661 km (411 mi) 08h 15m 130 km/h (81 mph) 8 अप्रैल 2023
13 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस 20643/20644 495 km (308 mi) 05h 50m 130 km/h (81 mph) 8 अप्रैल 2023
14 दिल्ली छावनी – अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस 20977/20978 428 km (266 mi) 05h 15m 110 km/h (68 mph) 12 अप्रैल 2023 
15 कासरगोड – तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस 20633/20634 587 km (365 mi) 08h 05m 110 km/h (68 mph) 25 अप्रैल 2023
16 हावड़ा – पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस 22895/22896 500 km (310 mi) 06h 25m 130 km/h (81 mph) 18 मई 2023
17 आनंद विहार टर्मिनल – देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 22457/22458 304 km (189 mi) 04h 45m 130 km/h (81 mph) 25 मई 2023
18 न्यू जलपाईगुड़ी – गुवाहाटी वंदे भारत एक्सप्रेस 22227/22228 407 km (253 mi) 05h 30m 110 km/h (68 mph) 29 मई 2023
19 मुंबई सीएसएमटी – मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस 22229/22230 586 km (364 mi) 07h 45m 120 km/h (75 mph) 27 जून  2023
20 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 22349/22350 379 km (235 mi) 06h 00m 130 km/h (81 mph) 27 जून 2023
21 केएसआर बेंगलुरु – धारवाड़ वंदे भारत एक्सप्रेस 20661/20662 490 km (300 mi) 06h 25m 130 km/h (81 mph) 27 जून 2023
22 रानी कमलापति (हबीबगंज) – जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 20173/20174 337 km (209 mi) 04h 40m 110 km/h (68 mph) 27 जून 2023
23 इंदौर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस 20911/20912 250 km (160 mi) 03h 05m 110 km/h (68 mph) 27 जून 2023
24 जोधपुर – साबरमती (अहमदाबाद) वंदे भारत एक्सप्रेस 12461/12462 449 km (279 mi) 06h 10m 130 km/h (81 mph) 7 जुलाई 2023 
25 गोरखपुर – लखनऊ चारबाग वंदे भारत एक्सप्रेस 22549/22550 296 km (184 mi) 04h 15m 110 km/h (68 mph) 7 जुलाई 2023 

 

ये 25 वंदे भारत ट्रेन अभी चल रहीं हैं और अन्य ट्रेन जल्द ही शुरू होने वाली हैं जो केसरिया रंग की होगी.  

यह भी पढ़ें : 

नेपाल कैसे जाएं, नेपाल के लिए ट्रेन और घूमने की जगह कौन सी है?

Indian Railway Rules : ट्रेन में सफर के दौरान न तोड़ें ये नियम, हो सकती है जेल

चलती ट्रेन से मोबाइल या पर्स गिर जाए तो क्या करें?

By रवि नामदेव

युवा पत्रकार और लेखक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *