Sat. May 11th, 2024
mahabharat ke sthan

 महाभारत एक प्रमुख काव्य ग्रंथ है जिसके लेखक और रचियता वेदव्यास हैं. (Mahabharat ke Sthan) महाभारत सिर्फ एक हिन्दू ग्रंथ नहीं है बल्कि ये भारतवर्ष के इतिहास का एक लंबा काल दर्शाता है. 

महाभारत दुनिया के सबसे भयानक युद्ध का वर्णन करता है और साथ ही जीवन के बहुत सारे सबक भी सिखाता है. महाभारत में कृष्ण हैं पांडव हैं और कौरव हैं. जिनकी जीवनगाथा हमें बहुत सी बातें सिखाती है.

महाभारत में आपने कई स्थानों (Mahabharat ke Sthan) के नाम सुने होंगे. जैसे हस्तिनापुर, इंद्रप्रस्थ, गांधार आदि. आज के समय में भारत में कहीं भी ये नाम सुनने को नहीं मिलते हैं. तो क्या ये मान लिया जाए कि इसमें दिए स्थान काल्पनिक है. 

महाभारत में वर्णित सारे स्थान वास्तविक हैं और अभी भी वे वहीं हैं. इन स्थानों के नाम बदल दिए गए हैं. इन स्थानों पर आज भी महाभारत के साक्ष्य मौजूद हैं. 

हस्तिनापुर कहाँ हैं? (Hastinapur Kaha Hai?) 

महाभारत में सबसे ज्यादा जिक्र हस्तिनापुर का होता है. वर्तमान में हस्तिनापुर नाम की कोई सिटी या कोई नगर नहीं है.

वर्तमान में ये उत्तर प्रदेश में मेरठ के पास है. पांडवों ने महाभारत युद्ध के बाद अपनी राजधानी हस्तिनापुर को ही बनाया था. 

इंद्रप्रस्थ कहाँ है? (Indraprastha Kaha Hai?) 

पांडवों को जब राज्य के बंटवारे के नाम पर खांडव वन दिया गया था तो उन्होंने अपनी सूझबूझ और मेहनत से यहाँ पर विश्वकर्मा की मदद से इंद्रप्रस्थ नाम का नगर बसाया.

इंद्रप्रस्थ की बनावट इतनी सुंदर थी कि हस्तिनापुर भी उसके आगे फीका लगता था.वर्तमान में हस्तिनापुर दक्षिण दिल्ली में स्थित है.   

गांधार कहाँ है? (Gandhar kaha hai?) 

कौरवों की माता गांधारी थी जो गांधार के नरेश सुबल की पुत्री थी. गांधार को वर्तमान में कंधार के नाम से पहचाना जाता है. 

अब ये पाकिस्तान के रावलपिंडी से अफगानिस्तान तक फैला हुआ है. मतलब वर्तमान में ये पाकिस्तान में स्थित है. 

तक्षशिला कहाँ है? (Takshshila Kaha hai?) 

तक्षशिला का जिक्र महाभारत और कई ऐतिहासिक ग्रंथों में मिलता है. एक समय में ये ज्ञान की नगरी(Mahabharat ke Sthan)  हुआ करती थी. वर्तमान में इसे रावलपिंडी कहा जाता है.  

कुरुक्षेत्र कहाँ है? (Kurukshetra Kaha hai?)

महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में लड़ा गया था. यहाँ पर ब्रह्मा जी ने यज्ञ का आयोजन भी किया था. वर्तमान में ये स्थान अंबाला के नाम से जाना जाता है जो हरियाणा में है. 

वर्णावत कहाँ है? (Varnavat kaha hai?) 

आपने महाभारत देखी हो तो आपको याद होगा कि कौरवों ने पांडवों को छल से मारने के लिए एक लाख का महल तैयार किया था. 

ये जिस स्थान (Mahabharat ke Sthan) पर था उसे वर्णावत कहा गया है. वर्तमान में ये स्थान उत्तर प्रदेश में मेरठ के पास गंगा नदी के किनारे स्थित है. 

पांचाल प्रदेश कहाँ है? (Panchal Pradesh Kaha hai?)

द्रौपदी पांचाल नरेश की पुत्री थी. द्रौपदी को पांचाली भी कहा जाता था. इनके पिता पांचाल के राजा द्रुपद थे. वर्तमान में पांचाल प्रदेश को हिमालय का तराई क्षेत्र कहा जाता है.  

अंग देश कहाँ है? (Ang Desh kaha hai?) 

महाभारत में जब कर्ण ने पांडवों को लड़ने की चुनौती दी तो कर्ण से कहा गया कि वो किसी देश का राजा नहीं है इसलिए वे उसके साथ लड़ नहीं सकते.

इस पर कौरव ने उसे अंग देश का राजा बनाया था. वर्तमान में अंग देश उत्तर प्रदेश का गोंडा जिला कहलाता है. 

मत्स्य देश कहाँ है? (Matsya Desh Kaha hai?) 

पांडव अपने अज्ञातवास के अंतिम वर्ष में मत्स्य देश की राजधानी विराटनगरी में रहे थे.  अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु का विवाह भी विराट की पुत्री उत्तरा के साथ हुआ था.

मत्स्य देश वर्तमान में राजस्थान के उत्तरी इलाके को कहा जाता है. मत्स्य देश में ही पांडवों ने कीचक का वध किया था.  

चेदि कहाँ है? (Chedi Kaha hai?) 

चेदि का जिक्र भी आपने महाभारत में सुना होगा. शिशुपाल यहाँ का राजा था, जिसका वध श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से किया था.

ये स्थान वर्तमान में ग्वालियर है (Mahabharat ke Sthan) जो मध्य प्रदेश में स्थित है. शिशुपाल श्रीकृष्ण का फुफेरा भाई था और उस पर 100 गलतियाँ माफ थी. 

मद्र देश कहाँ है? (Madra Desh Kaha hai?) 

पांडव का विवाह मद्र देश की राजकुमारी माद्री से हुआ था. नकुल और सहदेव माद्री के ही पुत्र थे.

जबकि कुंती के चार पुत्र थे कर्ण, युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन. मद्र देश वर्तमान में जम्मू कश्मीर और उसके आसपास का इलाका कहलाता है. 

महाभारत की रचना किसने की? (Mahabharat Kisne Likhi?) 

महाभारत सबसे बाद काव्य ग्रंथ है. इसके रचनाकार वेदव्यास जी हैं.  वेदव्यास जी ने करीब 3 सालों में महाभारत को लिखा था. इसमें लगभग 1 लाख 10 हजार श्लोक हैं. 

महाभारत के अन्य नाम (Mahabharat Other Name) 

महाभारत को सिर्फ महाभारत के नाम से नहीं पुकारा जाता बल्कि इसके और भी कई नाम हैं. महाभारत को भारत, जयसंहिता, रज्मनामा (फारसी अनुवाद)

महाभारत के ये 11 स्थान हैं जिनके नाम वर्तमान में बदल चुके हैं. लेकिन इनका अस्तित्व आज भी जीवित है. ये स्थान आज भी प्रमाणित करते हैं कि महाभारत कोई काल्पनिक ग्रंथ नहीं बल्कि इस दुनिया का सबसे बड़ा काव्य ग्रंथ है.  

यह भी पढ़ें :

Ashwamedh Yagya : अश्वमेध यज्ञ क्या होता है, आखिरी अश्वमेध यज्ञ किसने करवाया था?

Kashi Vishvanath Temple : कई बार टूटा फिर भी बना काशी विश्वनाथ मंदिर, जानिए क्यों खास है ‘काशी’?

कैसे और कितनी उम्र में हुई थी श्रीकृष्ण की मृत्यु?

By पंडित नितिन कुमार व्यास

ज्योतिषाचार्य पंडित नितिन कुमार व्यास मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में रहते हैं. वे पिछले 35 सालों से ज्योतिष संबंधी परामर्श और सेवाएं दे रहे हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *