Fri. May 3rd, 2024

21 August Rashifal in Hindi: वृषभ और तुला के लिए बेहद शुभ है आज का दिन, जानिए अपनी राशि का हाल भी

21 August Rashifal in Hindi: 21 अगस्त के राशिफल में आप सभी का भाग्य कैसा रहेगा हम आपको बताएंगे। वृषभ और तुला के लिए आज का दिन बहुत खास है। साथ ही अन्य राशियों का राशिफल किस तरह का होगा यह जानने के लिए आज का राशिफल अवश्य पढ़ें।

मेष दैनिक राशिफल (Aries 21 August Rashifal in Hindi)

आकस्मिक सफर की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य के नजरिए से आज का दिन बहुत अच्छा है। आकस्मिक योजनाओं के चलते धन व्यय की संभावना है। क्रोध पर काबू करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus 21 August Rashifal in Hindi)

आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। पूरा दिन शुभ समाचार मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं आज क्रियान्वित होने की संभावना है। धन लाभ भी संभव।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini 21 August Rashifal in Hindi)

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लंबे समय से चल रही थी उनका निदान संभव है। शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र से शुभ समाचार आ सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए लाभदायक होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer 21 August Rashifal in Hindi)

जिस व्यक्ति से आप को बिल्कुल भी नहीं उम्मीद थी वह आपके लिए आज सहायक सिद्ध होगा। संबंध मधुर होंगे। बड़ा लाभ संभावित। प्रॉपर्टी मकान दुकान जैसे बड़े सौदे आज लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo 21 August Rashifal in Hindi)

चार पहिया वाहन लेने के योग बन रहे हैं। व्यापार में विस्तार की संभावना। संतान को लेकर चिंताएं दूर होगी। शिक्षा जगत से आपके लिए शुभ समाचार आ सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहद खास है

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo 21 August Rashifal in Hindi)

अपने निर्णय पर बने रहे। क्रोध ना करें। विवेकशीलता से काम लें। जल्दबाजी में किए गए निर्णय आगे चलकर हानिकारक सिद्ध हो सकते हैं। धन खर्च के संभावना है। ऐसे में अपनी ओर से कोशिश करें कोई नया काम कुछ समय के लिए टाल दें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra 21 August Rashifal in Hindi)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद स्वर्णिम सिद्ध हो सकता है। बड़ी कामयाबी मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शिक्षा जगत में मान सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों और कर्मचारी वर्ग के लिए शुभ समाचार आने के पूरे पूरे योग है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio 21 August Rashifal in Hindi)

कोई काम जो लंबे समय से आप सोच रहे थे आज उसके सफल होने की प्रबल संभावनाएं हैं। धन खर्च हो सकता है, लेकिन शाम तक उस खर्च का परिणाम भी आपको सुखद मिलेगा। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन ठीक है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius 21 August Rashifal in Hindi)

विवाह के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सी चिंताएं हो सकती है। परिजनों का ध्यान रखें। सफर से बचें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn 21 August Rashifal in Hindi)

भाई बहन या अन्य परिजनों से विवाद संभव है। कृपया अपने क्रोध पर काबू रखें एवं जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। मन को शांत रखें क्योंकि फिलहाल समय प्रतिकूल है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius 21 August Rashifal in Hindi)

कोई लंबित मामला आज सुलझ सकता है। समय धीरे-धीरे आपका अनुकूल हो रहा है। शाम तक सुखद समाचार मिल सकते हैं। फिर भी सावधानी से आगे बढ़े। फिलहाल किसी बड़े सौदे से बचने की कोशिश करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces 21 August Rashifal in Hindi)

आज का दिन धर्म कर्म में व्यतीत होने की संभावना है। घर में कोई सम्मान समारोह या धार्मिक अनुष्ठान होने के योग। मित्रों और परिजनों के साथ समय बिताएंगे। विवाह योग बन रहे हैं।

By पंडित नितिन कुमार व्यास

ज्योतिषाचार्य पंडित नितिन कुमार व्यास मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में रहते हैं. वे पिछले 35 सालों से ज्योतिष संबंधी परामर्श और सेवाएं दे रहे हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *