Sat. May 18th, 2024

मोरधन कैसे बनता है, जानिए मोरधन बनाने की आसान रेसिपी?

ऋषि पंचमी के व्रत के दौरान मोरधन खाया जाता है. ऐसा आप कई सालों से देखते आ रहे होंगे. लेकिन अभी लोग इस बात से अंजान हैं कि मोरधन कैसे बनता है? (Mordhan Kaise Banta hai?) मोरधन किस पेड़ पर लगता है? 

मोरधन न तो कोई फल है और न ही साबूदाने की तरह इसे अलग से बनाया जाता है. बल्कि ये तो कुछ और ही है. मोरधन का सेवन आमतौर पर व्रत में ही किया जाता है. 

मोरधन कैसे बनता है? (Mordhan Kaise Banta hai?) 

मोरधन का सेवन आपने किसी न किसी व्रत में तो किया ही होगा. इसका सेवन खासतौर पर ऋषि पंचमी व्रत में किया जाता है. कई लोग इसे मोरधन कहते हैं तो कई लोग इसे भगर कहते हैं. इसके अलग-अलग नाम हैं. 

मोरधन साबूदाने की तरह अलग से नहीं बनाया जाता है. मोरधन तो एक तरह का चावल होता है. इसे समा का चावल भी कहते हैं.  मोरधन का उपयोग बीज के रूप में किया जाता है. 

मोरधन को उपवास वाले चावल भी कहा जाता है. इसमें पोषक तत्व होते हैं जो उपवास के दौरान शरीर को कमजोर नहीं होने देते हैं.  यह बहुत आसानी से पच जाता है. 

मोरधन के फायदे (Mordhan Benefits in Hindi) 

मोरधन का सेवन वैसे तो कोई रोज-रोज नहीं करता है लेकिन उपवास के दौरान इसका सेवन जरूर करना चाहिए. इसके सेवन से आपके शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है. इसके कई सारे फायदे हैं. 

– ये आपके पाचन तंत्र को सुधारता है.  

– ये वजन कम करने में सहायक होता है. 

– ये आपके शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को बढ़ाता है. 

– शरीर को प्रोटीन और फाइबर प्रदान करता है. 

 मोरधन के नुकसान (Disadvantage of Mordhan) 

मोरधन को सीमित मात्रा में लिया जाए तो ये आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है लेकिन यदि इसकी ज्यादा मात्रा ली जाए तो ये आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।. 

मोरधन की ज्यादा मात्रा आपकी पाचन शक्ति को प्रभावित कर सकती है. इसके चलते आपको उल्टी होना और पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है. 

दूसरी ओर ज्यादा पुराने मोरधन का सेवन करने से भी आपकी तबीयत खराब हो सकती है. हर साल कई बार आपने ये खबर सुनी होगी कि मोरधन खाने से महिलाओं की तबीयत बिगड़ी. ऐसा खराब और पुराने मोरधन का सेवन करने से ही होता है. 

मोरधन की रेसिपी (Mordhan Recipe) 

मोरधन से आप काफी सारी चीजे अपने घर पर ही बना सकते हैं. मोरधन से बनने वाली डिश की रेसिपी आप नीचे दिए गए वीडिओ में देख सकते हैं. 

1) मोरधन की खिचड़ी कैसे बनाएं?

मोरधन की खिचड़ी अधिकतर लोग बनाते हैं. इसे बनाना काफी आसान होता है और व्रत में इसका सेवन भी किया जाता है, ताकि भूख का असर थोड़ा कम हो सके. मोरधन की खिचड़ी बनाने की रेसिपी आप यहाँ देख सकते हैं. 

 2) मोरधन की इडली कैसे बनाएं?

मोरधन की खिचड़ी के अलावा यदि आप कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं तो आप मोरधन की सॉफ्ट इडली भी बना सकते हैं. इसकी रेसिपी काफी आसान है और आप यहाँ इस वीडिओ में देखकर इसे बना सकते है. 

3) मोरधन के वड़े 

मोरधन की एक और बढ़िया और आसान डिश मोरधन के वड़े हैं. इन्हें आप कम समय में बना सकते हैं. इन्हें बनाना काफी आसान है. यहाँ दिए गए वीडिओ में देखकर आप आसानी से मोरधन के वड़े बना सकते हैं. 

4)  मोरधन का डोसा 

मोरधन या समा चावल के जरिए आप डोसा भी बना सकते हैं. डोसा बनाना काफी आसान है क्योंकि इसमें काफी कम समय लगता है दूसरी डिश के मुकाबले. यदि ऋषि पंचमी के मौके पर आपका मोरधन का डोसा खाने का मन है तो आप ये रेसिपी ट्राय कर सकते हैं. 

5) मोरधन की टिक्की 

मोरधन की काफी सारी रेसिपी के बारे में तो आप जान ही गए हैं. अंत में हम आपको मोरधन की एक खास रेसिपी बताया रहे हैं. ये मोरधन की टिक्की है जिसे आप कुछ और चीजों की मदद से अपने घर पर बना सकते हैं.  

मोरधन क्या है? मोरधन कैसे बनता है? मोरधन की रेसिपी इन सभी सवालों के जवाब आपको मिल गए होंगे. व्रत के मौकों पर आप मोरधन की इन रेसिपी को ट्राय जरूर करें.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *