Fri. Mar 29th, 2024

हर घर तिरंगा अभियान क्या है, सेल्फ़ी अपलोड करके प्राप्त करें सर्टिफिकेट?

har ghar tiranga abhiyan

15 अगस्त 2022 को भारत को आजाद हुए पूरे 75 वर्ष हो जाएंगे. इसी अवसर पर भारत में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav)  मनाया जा रहा है. इसमें जन भागीदारी के लिए सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga Abhiyan) अभियान शुरू किया है.

हर घर तिरंगा अभियान के बारे में सब ये जानते हैं कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराना है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट’ भी पा सकते हैं.

हर घर तिरंगा अभियान क्या है? (Har ghar tiranga abhiyan) 

इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जुलाई 2022 को की थी. 22 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय नागरिकों से अपील की आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा.

इस अभियान में हर भारतवासी को अपने घर पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराना है. पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि इस साल हम आजादी का अमूर्त महोत्सव माना रहे हैं तो आइए हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें. 13 से 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा फहराकर राहस्तरध्वज के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करें.

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा? (Tiranga Abhiyan Certificate) 

इस अभियान के तहत यदि आप अपने घर पर तिरंगा फहराते हैं तो आप सरकार की ओर से एक सर्टिफिकेट भी पा सकते हैं. सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए एक वेब साइट तैयार की है जिस पर रजिस्ट्रेशन करके आप सर्टिफिकेट पा सकते हैं.

– सबसे पहले हर घर तिरंगा वेब साइट https://harghartiranga.com/ पर जाएं.
– यहाँ Pin a Flag का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें.
– इसमें आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लॉगिन कर सकते हैं.
– अपनी लोकेशन बताएं.
– इसके बाद अपनी लोकेशन पर फ्लैग को पिन करें.
– तिरंगे के साथ अपनी सेल्फ़ी अपलोड करें.

इसके बाद आपको अभियान में भागीदारी का एक सर्टिफिकेट प्राप्त होगा.

हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति अपने प्रेम को दिखाने का अभियान है. आप भी अपने घर पर तिरंगा फहराकर इस अभियान में हिस्सा ले सकते हैं. जब हर घर पर तिरंगा दिखेगा तो भारत का नजारा ही कुछ और होगा.

तिरंगा कैसे खरीदें?

तिरंगा आप अपने नजदीक की किसी दुकान से खरीद सकते हैं. या फिर नजदीकी पोस्ट ऑफिस से ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको www.epostoffice.gov.in इस वेब साइट पर जाकर तिरंगा ऑर्डर करना होगा. यहाँ से आप मात्र 25 रुपये में तिरंगा खरीदकर अपने घर पर फहरा सकते हैं.

तिरंगा भारत की पहचान है लेकिन तिरंगे के जिस स्वरूप को आप आज देखते हैं वो हमेशा से ऐसा नहीं था. तिरंगे के डिजाइन को कई बार बदला गया है. जिस डिजाइन को आप आज देखते हैं उसे 22 जुलाई, 1947 को अपनाया गया था. भारत में पहले कौन-कौन से तिरंगे हुए हैं आप नीचे दी गई स्टोरी पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

तिरंगा कैसे बना भारत का राष्ट्रीय ध्वज, जानिए तिरंगे की यात्रा?

तिरंगा भारत का सम्मान दर्शाता है. सेना के जवान तिरंगे की रक्षा के लिए शहीद हो जाते हैं. तिरंगे को डिजाइन करने वाले व्यक्ति भी भारत के लिए अहम हैं. इनकी कहानी आप नीचे दी गई स्टोरी पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

कब और किसने बनाया था तिरंगा?

15 अगस्त के दिन आप अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं. इस अभियान के भागीदार बनें.

यह भी पढ़ें :

75th Independence Day: 15 अगस्त 1947 को ही क्यों आजाद हुआ भारत?

देश आजादी का जश्न मना रहा था तब कहां थे गांधी?

कब झुकाया जाता है राष्ट्रीय ध्वज, जानिए तिरंगे से जुड़े खास नियम?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *